नीता अंबानी के 3 लाख के चाय के कप के पीछे का सच!
नीता अंबानी भारत की सबसे अमीर व्यवसायी महिलाओं में से एक हैं और वह अपनी भव्य जीवन शैली के लिए जानी जाती हैंI
नीता अंबानी के पास सबसे महंगे हैंडबैग्स, डायमंड ज्वैलरी और जूतों का कलेक्शन है।
एक वायरल न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नीता अंबानी की चाय की कीमत 3 लाख रुपये है और यह दुनिया की सबसे महंगी चाय है।
असल में नीता अंबानी की चाय इतनी महंगी नहीं है लेकिन उनकी ब्रांडेड चाय की प्याली बहुत महंगी है।
नीता अंबानी नोरिटेक चाय के कप में चाय पीती हैं जो 106 साल पुराना जापानी क्रॉकरी ब्रांड है।
नीता अंबानी के सबसे महंगे चाय के कप 22 कैरेट सोने और प्लेटिनम से बने हैं।
नीता अंबानी के पास 50 नोरिटेक चाय के कप का कलेक्शन है, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है।